फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Love Sirohi Tanda was sent, Kishan Avatar became in charge of Civil Lines Kotwali

लव सिरोही टांडा भेजे गए, सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी बने किशन अवतार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Love Sirohi Tanda was sent, Kishan Avatar became in charge of Civil Lines Kotwali
लव सिरोही टांडा भेजे गए, सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी बने किशन अवतार
विज्ञापन

रामपुर। दिवाली से पहले एसपी ने कई थाना प्रभारियों को बदल दिया है। उन्होंने लव सिरोही को सिविल लाइंस कोतवाली से हटाकर टांडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है,जबकि शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात किशन अवतार सिंह को सिविल लाइंस थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा अजीमनगर और खजुरिया थानाध्यक्ष भी बदल दिए हैं। कई चौकी इंचार्ज को भी बदल दिया गया है।

एसपी अशोक शुक्ला ने पुलिस विभाग में कई थानाध्यक्षों व दरोगाओं को इधर उधर कर दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सिविल लाइंस से हटाकर टांडा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात किशन अवतार को सिविल लाइंस थानाध्यक्ष बनाया है। टांडा थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह को टांडा से हटाकर खजुरिया थानाध्यक्ष बनाया है,जबकि खजुरिया थानाध्यक्ष अमर सिंह को अजीमनगर काथानाध्यक्ष बनाया है। अजीमनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को शहर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात प्रदीप कुमार को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। स्वार के इंसपेक्टर मुकुट लाल को स्वार से हटाकर बिलासपुर में इंसपेक्टर क्राइम बनाया है। बिलासपुर में इंसपेक्टर क्राइम रामपाल सिंह को मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है। महिला प्रार्थना पत्र प्रभारी गौरव सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है। ज्वाला नगर चौकी प्रभारी अजय शर्मा को मसवासी चौकी प्रभारी बनाया है,जबकि मसवासी चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह को ज्वाला नगर चौकी प्रभारी बनाया है। सिविल लाइंस थाने के एसएसआई रामवीर सिह राठी को भोट,ढकिया चौकी प्रभारी अजय कुमार को सिविल लाइंस एसएसआई बनाया है। इसके अलावा कई और चौकी इंजार्च इधर उधर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed