{"_id":"618ac3cc46aea7288b1fe484","slug":"loot-with-trader-milak-news-mbd4089087105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर 34 हजार की नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर 34 हजार की नगदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात हाईवे पर एक व्यापारी से तमंचे के बल पर 34 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस व्यापारी को लेकर बदमाशों की खोज में लगी है।
नगर निवासी प्रेम गुप्ता की धमोरा में खाद-बीज की दुकान है। वह रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान को बंद कर बाइक से अपने घर मिलक लौट रहे थे। इस बीच मेहंदीपुर और दुगनपुर के बीच राधा रमन पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक के रुकते ही सशस्त्र बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और मोबाइल तथा 34 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए।
बदमाशों के चले जाने पर लूट के शिकार व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। हाइवे पर व्यापारी से लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लूट होते ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।