फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot with trader

व्यापारी को गोली मारकर लूटा

Sun, 30 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/ रामपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
loot with trader
टांडा में घायल व्यापारी को एंबुलेंस के पास ले जाते पुलिस कर्मी तथा डॉक्टर।

विज्ञापन

ग्राम सरकथल में बाजपुर- नैनीताल मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने बाइक रोक कर मुरादाबाद से सामान ला रहे व्यापारी का से 25 हजार नगद तथा तथा सामान लूट लिया एवं विरोध करने पर बाइक सवार व्यापारी को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुँचाया जहाँ से युवक को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।

ग्राम मिलक खोद थाना सवार निवासी सर्वेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र मुरारी लाल(20) अपने साथी मोहम्मद सादिक़ पुत्र अफसर अली(16) के साथ मुरादाबाद अपनी दुकान का सामान लेने गया था। मुरादाबाद से घर लौटे समय युवक का बाइक सवार दो बदमाश पीछा करने लगे तथा टांडा से आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सरकथल में क्षत्रिय कुलभूषण इण्टर कॉलेज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन


 बताते हैं कि रास्ता रोकने के बाद बिना नंबर की बाइक चला रहे बदमाशों ने पैसे तथा सामान देने को कहा। जिसका सर्वेश कुमार ने विरोध किया।  विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर सर्वेश के दाई ओर पसली के नीचे गोली मार दी। जिससे सर्वेश जमीन पर गिर गया। साथी युवक को गोली लगने से साथी युवक सादिक़ घबरा गया। इसके बाद बदमाशों ने सादिक़ के पास से पंद्रह तथा सर्वेश के पास रखे दस हजार रुपये नगद तथा स्पेयर पार्ट्स छीन लिए तथा हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टांडा पुलिस तथा दढ़ियाल पुलिस मौके पर पहुँच गई एवं घायल को उपचार के लिए टांडा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले आई जहाँ पर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। घायल के साथ दढ़ियाल चौकी इंचार्ज महफूज खान भी गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed