फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot with conductor

सवारी बनकर बैठे दो लोग, परिचालक का कैश-टिकिट मशीन बैग लेकर फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
loot with conductor
रामपुर। दिल्ली से मुनस्यारी जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस में गुरुवार की रात सवारी बनकर बैठे दो लोग बस से उतरते समय परिचालक का कैश वाला बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये, इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन, कंडक्टर का पर्स व अन्य सामान था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात दिल्ली से मुनस्यारी सवारियां लेकर जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए-4216 में रामपुर से 6 लोग सवार हुए। जिसमें से 2 लोगों ने बिलासपुर में बाईपास के निकट एक पेट्रोल पंप के पास उतरने के लिए बस को रुकवाया। पिथौरागढ़ के चलमोडील गांव निवासी परिचालक संतोष जोशी का आरोप है कि जब दोनों लोग बस से उतर रहे थे तो एक व्यक्ति ने गिरने का नाटक किया, जिस पर वो उस व्यक्ति को संभालने के लिए झुका तो उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति उसका बैग लेकर फरार हो गया। जब तक वो कुछ समझकर संभल पाता तब तक दोनों आरोपी फरार हो गए। बकौल परिचालक उसने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन हत्थे नहीं आए। इसके बाद उसने बिलासपुर कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें बैग में 24935 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, विभागीय परिचय पत्र, परिचालक का पर्स आदि सामान होने की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 392 (लूट के आरोप) में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed