फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in rampur

बदमाशों ने महिला-बच्चों को बंधक बनाया, लूटपाट

Mon, 22 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
टांडा में एक ही रात में दो लूट तथा तीन चोरी की वारदातों से लोगों में
विज्ञापन
दहशत का माहौल है। दायमपुरा मोहल्ले में बदमाशों ने महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 70 हजार का माल लूट लिया। साथ ही विरोध करने पर पिटाई भी की। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।


मोहल्ला दायमपुरा में फरजंद अली ट्रक चलता है। वह ट्रक ले कर बाहर गया हुआ था। इस दौरान अफ़रोज जहाँ पत्नी फरजंद अली घर में बच्चों के साथ अकेली थी। बताया जाता है की रविवार की रात लगभग 3:30 बजे 8-10 हथियारबंद बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आये। इसके बाद वे अफरोज जहाँ तथा उसके बच्चों को बंधक बना लिया।


साथ विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की। इस दौरान वे 40,000 नगद तथा जेवर समेत 70 हजार का माल लूट लिया। बाद में बदमाशों के जाने पर पीड़ितों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें छुड़ाया।
वहीं बादली स्थित जालपुर रोड पर शराफत अली की मैंथा की दुकान है। वो दुकान में ही सोता है।


शराफत अली ने बताया किे की रविवार की रात 2:30 बजे 7-8 बदमाश हथियारों के साथ जीने के रास्ते से दुकान में उतर आये। इसके बाद शराफत अली तथा दुकान में मौजूद 2 मजदूरों को बाँध दिया। इसके बाद उन्होंने मजदूरों से 8 हजार और शराफत अली के 4 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही दुकान में रखा 15 किलो मैंथा भी ले गए।


बाद में जाते वक्व दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। किसी तरह रस्सी से छूट कर शराफत अली और मजदूरों ने शोर मचाया। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें छुड़ाया। मोहल्ला मरघटी निवासी असलम अली का पुत्र मुम्तियाज रात को शादी में बैंड बजाने बाहर गया हुआ।


घर पर खेरुलनिशा पत्नी असलम अली कमरे में सो रही थी। बताया गया कि रविवार की रात को 2:30 बजे के करीब चोर उसके घर में घुस आये तथा मुम्तियाज के कमरे में जा कर सोने के झाले, सोने की मांग पट्टी, चाँदी की पाजेब तथा तीन हजार नगद चुरा कर ले गए। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई।


उधर, बादली में ही बजाज की एजेंसी पर चोर वेंटिलेटर के रास्ते से घुस आये तथा एजेंसी में रखे इनवर्टर तथा बैटरी एवं एजेंसी में रखे गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स समेत तीस हजार का समान चुरा भाग गए। जालपुर रोड स्थित कबाड़ी की दुकान से चोर साइकिल ले गए तथा पास में खड़े ट्रक का शीशा तोड़ कर ट्रक में लगी बैटरी तथा जैक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed