{"_id":"572e42184f1c1b71275ce019","slug":"loot-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर महिला से छेड़खानी, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर महिला से छेड़खानी, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 08 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि दो मई को वह घर से दवा लेने के लिए रामपुर आ रही थी। इस दौरान महिला को पास गांव के रहने वाले कार में सवार चार लोग मिल गए।
उसको कार में लिफ्ट देकर रामपुुर के लिए ले आए। इस दौरान आरोपियों ने महिला को कार के अंदर ही दबोचकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग कार से छोड़कर महिला को वहां से भाग गए। इस दौरान आरोपी लोग महिला से पांच सौ रुपये भी छीन कर ले गए।
विज्ञापन
बाद में महिला गंज थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन