फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 Jaya Prada reach Rampur After declaring BJP candidate

जयाप्रदा आज आएंगी रामपुर, तीन अप्रैल को दाखिल करेंगी नामांकन

Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Jaya Prada reach Rampur After declaring BJP candidate
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी घोषित होने के बाद जयाप्रदा पहली बार आज रामपुर पहुंचेंगी। दोपहर एक बजे फोटो चुंगी पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद उत्सव पैलेस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से जयाप्रदा के स्वागत और अभिनंदन के समारोह में भाग लेने की अपील की है। 
विज्ञापन


भाजपा ने जयाप्रदा को लोकसभा चुनाव में रामपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले जयाप्रदा रामपुर से दो बार सपा के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। 2014 के चुनाव में वह बिजनौर से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद जयाप्रदा फिर से राजनीति में सक्रिय हुई हैं। रविवार को वह लगभग पांच साल के बाद रामपुर आएंगी। जयाप्रदा के नामांकन के लिए नामांकन पत्र खरीदा जा चुका है, तीन अप्रैल को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed