{"_id":"609d5efc8ebc3e8da7787000","slug":"lockdown-43-vehicle-seals-recovered-3-69-lakh-rupees-rampur-news-mbd388932832","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : 43 वाहन सीज, वसूले 3.69 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : 43 वाहन सीज, वसूले 3.69 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रही। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 48 वाहनों को सीज करने के साथ ही बिना मास्क के घूमने वालों से 3.69 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से 17 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम फोर्स के साथ ज्वालानगर में आ गए। यहां आगापुर तिराहे पर व्यापक चेकिंग की। बीते 24 घंटों की बात की जाए पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों से लगभग 3.69 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला। वहीं, बिना वाजिब कारण के घूमते पाए जाने पर चालकों के 48 वाहनों को सीज किए गए। जबकि, 451 वाहनों का चालान कर 118700 रुपये शमन शुल्क वसूला है। 132 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 43 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ऐसे में लोग अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बिना मास्क के घरों से बाहर न आएं। जरूरी काम हो तभी बाहर आएं, अन्यथा पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें।