फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lock of NKG Infra's office and warehouse not opened even for second day

Rampur News: एनकेजी इंफ्रा के ऑफिस और गोदाम का दूसरे दिन भी नहीं खोला ताला

Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lock of NKG Infra's office and warehouse not opened even for second day
रामपुर । राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (एसडब्ल्यूएसएम) की कार्यदायी संस्था एनकेजी इंफ्रा के ऑफिस और पटवाई स्थित गोदाम का ताला दूसरे दिन मंगलवार को भी नहीं खुल पाया है। इस कारण कर्मचारी भी ऑफिस नहीं पहुंच पाए हैं। उधर, ठेकेदारों का कहना है कि जब उनका बकाया भुगतान होगा, तभी ताले खोलेंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार रशीद खां, अयाज मियां ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से धनाभाव के चक्कर में जल जीवन मिशन का काम भी प्रभावित हो रहा है। लेबर तक को वह लोग भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। गंगवार इंटरप्राइजेज के नरेंद्र गंगवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह का फोन आया था। इन्होंने बुधवार को 11 बजे अकेले मिलने के लिए बुला रहे हैं। जिस पर उन्होंने उन्हें जवाब दिया है कि वह अकेले नहीं मिलेंगे, सभी साथी ठेकेदारों के साथ ही मिलेंगे और भुगतान होने पर ही ताले खोलेंगे। उधर, ठेकेदार विपिन गंगवार का कहना है कि वह जीएसटी भी अपने पास जमा कर चुके हैं, लेकिन प्रोजेक्ट मैनेजर हमारा बकाया 22 लाख रुपये भुगतान नहीं कर रहे हैं। हमने धर्मपुरा, कल्याणपुर, मैनी, गुलीचंदपुर में पेयजल परियोजना का काम पूरा कर दिया है। भुगतान के लिए बिल भी दे चुके हैं। हमारा बकाया भुगतान करने के बजाय प्रोजेक्ट मैनेजर हम लोगों को धमका रहे हैं। ऑफिस कर्मियों से हम लोगों की थाने में शिकायत करने को कह रहे हैं। दूसरी तरफ एनकेजी इंफ्रा के ऑफिस के एकाउंटेंट वरुण सुदर्शन ने बताया कि ठेकेदारों ने ऑफिस का ताला ही नहीं खोला है। इसलिए वह लोग मंगलवार को संस्था कार्य के लिए ऑफिस नहीं गए। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अपनी जिद पर अड़े हैं, उनका बकाया भी काफी है। उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्था के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। जिसके आधार पर ठेकेदारों को बातचीत के लिए बुधवार को बातचीत के लिए ऑफिस का ताला खोलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed