{"_id":"5706a3754f1c1b8024c813fa","slug":"lobing-in-up-udhog-vyapar-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा विंग का इस्तीफा, नया संगठन बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा विंग का इस्तीफा, नया संगठन बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को पत्रकारों तो संबोधित करते व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सुनील कुमार सोनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा कारोबारियों के बंद को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों में उपजा मतभेद अब सतह पर आ गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी समेत सभी पदाधिकारियों ने संगठन से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नाम से नया संगठन बनाने का एलान कर दिय्रा औ कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है।
जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त पदों पर पदाधिकारी मनोनीत कर दिए गए हैं। संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संदीप अग्रवाल सोनी कमान संभालेंगे। सर्राफा कारोबारियों ने चार अप्रैल को प्रदेशव्यापी बंद का एलान किया था। इसमें व्यापारियों के समर्थन को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा और युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के बीच सहमति नहीं बनी थी।
इस गुटबाजी के बीच बुधवार को शैलेंद्र शर्मा ने युवा इकाई की जिला और नगर कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा कर दी थी। व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के बीच उपजा विवाद यहीं पर नहीं थमा। गुरुवार को संदीप अग्रवाल सोनी समेत अन्य व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नाम से बने नए संगठन का दामन थाम लिया। गुरुवार को संदीप अग्रवाल सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सामूहिक इस्तीफे और नए संगठन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका संगठन सर्राफा कारोबारियों ही नहीं बल्कि हर ट्रेड के व्यापारी के साथ है। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारी जब कहेंगे तब उनका संगठन उनके साथ सफल बंद का आयोजन करेगा। संदीप अग्रवाल सोनी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से किसी मतभेद से इंकार किया है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के साथ ही शाहिद शमसी को जिला महामंत्री, शोएब मोहम्मद खां को नगराध्यक्ष, विलाल शमसी को कोषाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल व विजय अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, संजीव सिंघल और मंजीत सिंह सिंपल को संगठन मंत्री, मेराज हुसैन को मीडिया प्रभारी, विवेक अग्रवाल व जमीर अली खां को प्रचार मंत्री, शाकेब अहमद को युवा जिलाध्यक्ष, हारिस शमसी को युवा महामंत्री, इमरान सलीम को युवा नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष के नाम घोषणा सात से पंद्रह दिन में सर्वसम्मति से की जाएगी। संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के लिए करीब एक दर्जन से अधिक नामों का प्रस्ताव आया है। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों व पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठन के लिए करीब एक से डेढ़ माह का समय लगने की बात कही है। इसके साथ ही दिल्ली व उत्तराखंड में भी कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि बुधवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर व जिला कार्यकारिणी को भंग किया जाना अधिकार क्षेत्र से बाहर का कार्य था। नए संगठन का पंजीकरण करवाया दिया गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की घोषणा से पूर्व संदीप अग्रवाल सोनी के साथ व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सर्राफा कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को तुरंत वापस लेने की मांग की। ज्ञापन पर चंदन रस्तोगी, वीपी सिंह तुरैहा, सुरेश राणा, बीरेश सिंघल, मोहन अरोड़ा आदि रहे।