फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   load increased on tranfarmers

गर्मी में हांफने लगे ट्रांसफमर्र, उमस-गर्मी के कारण दोगुना तक बढ़ गया बिजलघरों का लोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
load increased on tranfarmers
रामपुर। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए हैं। सोमवार को पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। 85 प्रतिशत उमस ने हालत और खराब कर दी। पंखे और कूलर में भी पसीना नहीं सूख पा रहा। बेतहाशा गर्मी बढ़ने से बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर भी गर्म हो जा रहे हैं। कुछ बिजली घरों पर तो 10 दिन में लोड दोगुना पहुंच गया है।
विज्ञापन

शाहबाद गेट, सिविल लाइंस, डूंगरपुर,आंबेडकर पार्क, नवाब गेट, रजा इंटर कॉलेज, अजीतपुर, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट और किला बिजलीघर पर 10 दिन में लोड दोगुना हो गया है। सुबह के वक्त जिस बिजली घर का लोड 270 एंपीयर तक रहता है। वह शाम को छह बजे के बाद बढ़ना शुरू होता है। शाम के समय लोड बढ़कर 400 एंपियर और रात 10 बजे के बाद ये लोड 450 एंपियर तक पहुंच जाता है। रात को बाजार बंद होने की वजह से लोड कम होना चाहिए लेकिन, बेतहाशा गर्मी के कारण कूलर, पंखों के साथ ही एसी का प्रयोग बढ़ने के कारण लोड में इजाफा हुआ है। बिजली विभाग का दावा है कि बिजलीघरों की क्षमता अधिक है। इसलिए ट्रिपिंग या ओवर लोडिंग की समस्या नहीं होती। शाम 6 बजे के बाद ओवरलोडिंग की स्थिति बनती है। कहीं तार गर्म होकर टूट जाता है तो कहीं जंफर उड़ते हैं। रोजाना 23 घंटे की औसत सप्लाई का दावा विद्युत विभाग ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed