रामपुर। शनिवार को केमरी थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पुलिस संबंधित आईं तीन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया व एक शिकायत पर जांच टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका तुरंत निस्तारण करें। वहीं बिलासपुर कोतवाली में नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। जिसमें आई एक शिकायत निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
खजुरिया में थाना प्रभारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। जिस समाधान दिवस में जमीनी विवाद से संबंधित दो शिकायतें आई। दोनों शिकायतों को संज्ञान में लेकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर तत्काल दोनों शिकायतों का निस्तारण करा दिया। समाधान दिवस में रामचरन लाल मौर्य, हरपाल मौर्य, भूपराम गंगवार, सगीर अहमद, सोनू , ज्वाला प्रसाद गंगवार, हरीश गंगवार, मोहम्मद अहमद आदि तमाम लोग मौजूद रहे।