फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   list of sp candidate ready

Rampur News: सपा के प्रत्याशियों की सूची तैयार, लखनउ से होगा एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
list of sp candidate ready
रामपुर। निकाय चुनाव के लिए सपा ने प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर उसे मंजूरी के लिए प्रदेश कार्यालय भेज दिया है। प्रदेश कार्यालय की ओर से शनिवार तक प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले निकाय चुनाव में सपा का प्रदर्शन रामपुर जिले में काफी बेहतर रहा था। सपा अपने उस प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। ताकि लोकसभा के चुनाव के पहले यह एहसास कराया जा सके कि रामपुर में सपा का वर्चस्व कम नहीं हुआ है। इसलिए सपा ने प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने में काफी सावधानी बरती है। सपाइयों की टीम ने जिले की हर निकाय में आमलोगों के बीच सर्वे किया है। सर्वे में जिन नेताओं का नाम सामने आया उसे पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के सामने रखा गया। आजम खां सहमति के बाद प्रत्याशियों के नाम का पैनल प्रदेश कार्यालय के लिए भेज दिया गया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि आजम खां की सहमति से जिले की सभी 11 निकायों के लिए प्रत्याशियों के नाम की सूची प्रदेश कार्यालय को लखनऊ भेज दी गई है। प्रदेश कार्यालय से शनिवार तक प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा। सूची अगर शनिवार को सुबह में आ जाती है तो हमारे प्रत्याशी नामांकन भी दाखिल करना शुरू कर देंगे। क्योंकि सभी संभावित दावेदारों को अपनी तैयार पूरी रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed