{"_id":"60c9ea0a8ebc3e2d9f342ed3","slug":"liqor-recovered-from-dhaba-in-tapari-kinnaur-rampur-news-sml3737563143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी में ढाबे से 30 लीटर देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी में ढाबे से 30 लीटर देसी शराब पकड़ी
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में मंगलवार देर शाम को पुलिस ने ढाबे से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने ढाबा संचालक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक टीम प्रभारी कुलदीप डोगरा, आरक्षी विक्रम, आरक्षी संजय और महिला संगीता गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक ढाबे से तलाशी के दौरान 30 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने इस मामले में विन्या देवी निवासी गांव मीरू, तहसील निचार, जिला किन्नौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गलत कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस जिले में किसी भी अवैध कारोबार में जुड़े लोगों को नहीं बख्शेगी।