{"_id":"61a90df00f2c7125ce5b39b7","slug":"light-rain-rampur-news-mbd411366185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी, अगले दो दिन भी बादल छाए रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी, अगले दो दिन भी बादल छाए रहने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा/स्वार/दढ़ियाल/मसवासी(रामपुर)। दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिले में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड का प्रभावित और अधिक हो गया। शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी होने और तापमान में गिरावट की संभावना है।
बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए। दिन में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया और सर्दी का अहसास अधिक होने लगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्यियस रहा। शुक्रवार को भी पारा गिरने और बूूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी की आशंका है लेकिन, सोमवार को बारिश की अधिक आशंका है।
टांडा में बृहस्पतिवार शाम को चार बजे के बाद तेज ठंडी हवा चली और बारिश शुरू हो गई। शाम को साढ़े छह बजे के बाद तक हल्की बारिश होती रही। शाम होते होते हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई और देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
दढ़ियाल में भी शाम चार बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोग ठंड से ठिठुरने लगे। ठंड बढ़ने और बूंदाबांदी से सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को झेलनी पड़ी। लोग जरूरी काम के लिए गर्म कपड़े पहनकर और छाता लेकर बाहर निकले। मसवासी में भी बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे ठंड बढ़ गई। स्वार में भी शाम के वक्त बूंदाबांदी हुई।