फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   libreri will start soon in pricery school

पुस्तकालयों में मिलेंगी एनसीईआरटी और एनबीटी की पुस्तकें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
libreri will start soon in pricery school
रामपुर। छात्र-छात्राओं के शिक्षण कौशल को बढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में स्थित पुस्तकालयों में अब एनसीईआरटी और नेशनल बुक ट्रस्ट की किताबें बच्चों को मुहैया कराई जाएंगी। इस पुस्तकों से बच्चों केे ज्ञान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के ज्ञानार्जन के लिए पुस्तकालय और रीडिंग कार्नर बनाए गए हैं। लेकिन अधिकांश पुस्तकालय निष्क्रिय पड़े हैं। जिससे बच्चों को पुस्तकालयों का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेकिन, अब इन पुस्तकालयों और रीडिंग कार्नरों का बच्चों को भरपूर लाभ दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद की है। अब इन पुस्तकालय को एनसीईआरटी, एनबीटी की पुस्तकों तथा विभिन्न शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय स्तर पर रीडिंग कॉर्नर बनाने के लिए स्कूल शिक्षा की महानिदेशक अनामिका सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक विद्यालयों में अध्ययन सामग्री से सुसज्जित एक पुस्तकालय की स्थापना की जानी है। उसे क्रियाशील बनाया जाना है। योजना के तहत जिन विद्यालयों में पुस्तकालय के लिए अलग से कक्ष उपलब्ध नहीं है, वहां प्रत्येक कक्षा में रीडिंग कॉर्नर बनाया जाएगा। पुस्तकालय का उपयोग बच्चों की पठन क्षमता के विकास के साथ-साथ शैक्षिक कौशल, स्वतंत्र चिंतन, सामाजिक सांस्कृतिक जानकारी में अभिवृद्धि तथा अन्य विषयों में अभिरुचि के विकास में सहायक सिद्ध होगा। बच्चों में पुस्तकालय की पुस्तकों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने व उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आवंटित कालांश में बच्चों को पाठयक्रम आधारित पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed