{"_id":"6a3c350e021e514f0b01e14d","slug":"leopard-preys-on-dog-in-milak-kazi-panic-rises-rampur-news-c-282-1-smbd1029-174053-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलक काजी में तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलक काजी में तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत बढ़ी
Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्वार। मिर्जापुर मोहब्बतनगर के जंगल में सक्रिय तेंदुआ अभी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। उधर, मिलक काजी गांव के जंगल में गन्ने के एक खेत में तेंदुए ने एक कुत्ते को मार दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मंगलवार रात कुछ किसान मिलक काजी गांव के जंगल स्थित अपने खेतों पर पहुंचे तो गन्ने के खेत के भीतर एक कुत्ते का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। मौके पर तेंदुए के पंजों के ताजा निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते को तेंदुए ने ही अपना शिकार बनाया है। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इससे पहले मिर्जापुर मोहब्बतनगर क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ एक युवक और वन रक्षक को घायल कर चुका है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। ऐसे में मिलक काजी के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से मिलक काजी क्षेत्र में भी गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया, मिलक काजी गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
0000000
मिर्जापुर मोहब्बतनगर के जंगल से नहीं मिला तेंदुए का सुराग, वन विभाग ने हटाया पिंजरा, ग्रामीणों में अब भी दहशत
स्वार। मिर्जापुर मोहब्बतनगर के जंगल में सोमवार सुबह वनकर्मी और एक युवक को घायल करने वाला तेंदुआ मक्का के खेत से निकलकर कहीं और चला गया है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ खेत में व्यापक कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। न तो उसके निशान मिले और न ही किसी प्रकार की आवाज सुनाई दी।
वन विभाग के रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि शिकार नहीं मिलने और भूख के कारण तेंदुआ क्षेत्र छोड़कर निकल गया होगा। स्थिति सामान्य होने पर विभाग ने खेत के पास लगाया गया पिंजरा भी बुधवार दोपहर बाद हटा लिया। हालांकि ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। संवाद