फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard died after being crushed by a vehicle while crossing the highway

Rampur News: हाईवे पार करते समय वाहन से कुचलकर तेंदुए की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard died after being crushed by a vehicle while crossing the highway
रामपुर। क्षेत्र के ज्वालापुर गांव से गुजरने वाले पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीपली वन की सालारपुर रेंज ले जाया गया। पोस्टमार्टम कर शव जंगल में जला दिया गया।शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे उत्तराखंड की सीमा से सटे स्वार कोतवाली क्षेत्र के ज्वालापुर गांव के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने राजमार्ग पर लहूलुहान अवस्था में तेंदुआ पड़ा देखा। तेंदुए का चेहरा क्षतिग्रस्त था और उसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुए का शव पाए जाने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पर मसवासी चौकी पुलिस के साथ ही वन विभाग के दरोगा शील कुमार भी आ गए। प्रथम दृष्टया दुर्घटना में तेंदुए की मौत का माना जा रहा है। तेंदुए का शव पीपली वन स्थित सालारपुर रेंज कार्यालय ले जाया गया। डीएफओ राजीव कुमार, एसडीओ वन ओम प्रकाश राम और चिकित्सकों की टीम भी सालारपुर पहुंची।
विज्ञापन

चिकित्सकों द्वारा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में तेंदुए की मौत का कारण दुर्घटना निकली। माना जा रहा है कि तेंदुआ वन से भटक कर आबादी क्षेत्र में जाते समय राजमार्ग पार कर रहा था, तभी हादसा हुआ। वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को वन अधिनियम के तहत जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed