{"_id":"6830d6bc1f609d201d036a58","slug":"leopard-could-not-be-caught-even-after-five-days-panic-among-people-rampur-news-c-282-1-smbd1029-146231-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ, लोगों में दहशत
Sat, 24 May 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
स्वार। अलीनगर जागीर और जालफनगला के कोसी खादर इलाके में सोमवार को दिखे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। इससे इलाके में तेंदुए का डर बना हुआ है।
वन कर्मी शाम को पिंजरे में बकरी बांधते हैं और सुबह खोल देते हैं, लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं आया। कोसी नदी के पूर्वी किनारे स्थित जालफनगला गांव के जंगल में तेंदुए और उसके शावकों की कई बार दृष्टि हुई है। यहां बंद पड़े स्टोन क्रशर परिसर में तेंदुए की फोटो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है, जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है।
पिछले तीन दिनों से तेंदुआ अलीनगर जागीर, मटखुन्ना और जालफनगला गांवों के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय किसानों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने मंगलवार को पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने का प्रयास शुरू किया था, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। वन रक्षक गौरव कुमार चौधरी ने बताया कि निगरानी जारी है और जल्द ही तेंदुआ पकड़ने में सफलता मिलेगी।