फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard attacks farmer working in field; farmer injured.

Rampur News: खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, घायल

Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer working in field; farmer injured.
रामपुर। सीतारामपुर में शुक्रवार को खेत में काम करते समय गांव निवास राकेश कुमार सैनी पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ किसान को छोड़कर भाग गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बरकरार है। शुक्रवार की शाम सीतारामपुर में राकेश सैनी खेत पर काम कर रहा था। इस बीच तेदुए ने उस पर हमला कर दिया। खेतों पर मौजूद किसानों ने इस दौरान शोर मचाया तो तेदुआ भाग गया। ग्रामीण घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को डीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल किसान और ग्रामीणों से जानकारी ली। संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ टीम को तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और तेंदुए की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी गई है। जून से अब तक तेंदुए के इंसानों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।


तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम को क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए की गतिविधियों और आवाजाही वाले स्थानों को चिह्नित कर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने को कहा गया है।
- प्रणव जैन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed