फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leaders who were Mandal President twice will no longer be able to file nomination for the same post.

Rampur News: दो बार मंडल अध्यक्ष रहे नेता अब इसी पद पर नहीं भर सकेंगे पर्चा

Mon, 16 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Leaders who were Mandal President twice will no longer be able to file nomination for the same post.
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी सोमवार को जिले में अपने 20 मंडल अध्यक्षों का चुनाव करने जा रही है। इसके लिए सोमवार को पर्चा दाखिला की कार्रवाई शुरू हो रही है।
विज्ञापन

लेकिन, इसमें खास ये भी है कि प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि जो पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2019 में मंडल अध्यक्ष बने थे और अभी तक उसी पद पर हैं, उनका कार्यकाल पांच साल का माना गया है। इसलिए अब वही लोग दोबारा मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी नहीं कर सकेंगे। चूंकि, वह लोग दो बार मंडल अध्यक्ष बन चुके हैं, अब वह तीसरी बार में मंडल अध्यक्ष के लिए पर्चा नहीं भर सकेंगे। मंडल अध्यक्षों का तीन साल का एक टर्म माना जाता है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए खास ये भी है कि इस बार नए नियम के तहत 45 साल से अधिक आयु वाले लोग मंडल अध्यक्ष पद पर पर्चा दाखिल नहीं कर पाएंगे।उधर, जिला सदस्यता प्रमुख अशोक विश्नोई ने बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव से पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया जा रहा है। सोमवार सुबह दस बजे से 12 बजे तक मंडल अध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन होंगे। इन्हें बूथ अध्यक्ष चुनेंगे। इसके बाद परिणाम की घोषणा 22 दिसंबर तक की जाएगी। विश्नोई ने बताया कि जिले के 1826 बूथों में से 1362 बूथों पर चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 20 मंडल हैं, जिनके अध्यक्ष चुने जाने हैं। प्रत्येक मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के तौर पर पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed