फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers were on leave over the demand for a High Court bench.

Rampur News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अवकाश पर रहे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lawyers were on leave over the demand for a High Court bench.
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे पूर्व बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए बेंच की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ के आह्वान पर बार सभागार में शनिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को न्यायहित में आवश्यक बताते हुए आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों वादकारियों और अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के लिए प्रयागराज तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना लंबे समय से अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग रही है। बैठक के बाद बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहे और किसी भी न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया गया था। संचालन महासचिव मो. उस्मान खां एडवोकेट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed