{"_id":"6a403037107c0ddaa40deb9c","slug":"lawyers-protest-against-e-registry-intensifies-rampur-news-c-282-1-rmp1023-174289-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ई रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ई रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज
विज्ञापन
रामपुर। ई रजिस्ट्री को लेकर शनिवार को भी जिले की तहसीलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ई रजिस्ट्री के फैसले को रद्द किए जाने की मांग की। साफ किया गया है कि यदि जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
ई रजिस्ट्री को लेकर शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। शनिवार को तहसील सदर में भी अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इसके बाद साफ किया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ई रजिस्ट्री से लोगों को दिक्कत होगी। उन्होंने इसको वापस लेने की मांग की। इस मौके पर भरत पुठिया, राजकुमार, प्रदीप सक्सेना, दिलीप सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वकीलों ने आठवें दिन भी दिया धरना
बिलासपुर। ई पंजीकरण के विरोध में बिलासपुर लाॅयर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, एडवोकेटस एसोसिएशन, स्टांप बैंडर, दस्तावेज लेखक आदि ने शनिवार को आठवें दिन भी तहसील में हड़ताल बरकरार रखी। सभी ने तहसील में जुलूस निकालकर पूरे दिन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। रामपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने पहुंचकर वकीलों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ई पंजीकरण व्यवस्था निरस्त न होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकार पर अधिवक्ताओं का हनन करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
लॉयर्स अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बार अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना, एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, प्रवेश सिंह चौहान, नवीन चंद्र गुप्ता, विमल सक्सेना, अब्दुल मोबीन, शिव कुमार गुप्ता, हरीश चंद्र गुप्ता, महफूज अली, नूर जमा, जिया उल अंसारी, राजेश शर्मा, सदीद अहमद,सुशील आर्य आदि मुख्य थे। वहीं, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी सब रजिस्ट्रार रामनरेश राना ने बताया कि आठ दिनों में कोई रजिस्ट्री न होने के कारण करीब दो करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल 30 जून तक बढ़ी
मिलक। बार एसोसिएशन मिलक के सभागार में शनिवार को अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई रजिस्ट्री योजना के विरोध में चल रही कलमबंद हड़ताल को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल 30 जून तक जारी रहेगी। साथ ही तय किया गया कि 30 जून को पुनः बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश चंद्र गंगवार,रमेश गंगवार,योगेश बंसल, प्रमोद सक्सेना,सोमपाल भारतीय,अर्जुन सिंह, जतिन सक्सेना, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ई रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी
स्वार। ई रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों, कातिब और स्टाम्प वेंडरों का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी लगातार जारी रहा। वकीलों ने ई रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक शफीक अहमद अंसारी को सौंपा। शनिवार को बार वेलफेयर एसोसिएशन और सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के साथ कातिब संघ ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखते हुए नारेबाजी की। वह ई रजिस्ट्री व्यवस्था वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे थे।
उनका कहना था कि एक जुलाई 2026 से लागू होने वाली ई-पंजीकरण व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्यालय के कार्यों को निजी संस्थानों को सौंपे जाने की व्यवस्था वापस ली जाए। बाद में प्रदर्शनकारी विधायक शफीक अंसारी से मिले और उन्हें नई व्यवस्था लागू न करने का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित व्यवस्था से हजारों लोगों के रोजगार और आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। इस दौरान सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू, पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, कातिब संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार अरोरा, नवाब दूला खां, फैजुल हसन, नौशाद आलम, राशिद खान, मोहम्मद जुनैद, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, और जावेद अख्तर आदि रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -