{"_id":"68daea3d590846e37e0ae3d4","slug":"lawyers-object-to-the-proposed-circle-rate-rampur-news-c-282-1-smbd1029-154685-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वकीलों ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वकीलों ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
स्वार। जिला प्रशासन द्वारा तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट लिस्ट की प्रस्तावित मूल्यांकन सूची की बढ़ाई जा रही दरों पर वकीलों ने आपत्ति जताई है। दोनों बार एसोसिएशनों से जुड़े वकीलों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर रेट लिस्ट में संशोधन की मांग की है।
सोमवार को वकीलों ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान मूल्यांकन सूची में पहले से अत्यधिक दरें लागू हैं, अब फिर मूल्यांकन वृद्धि की जा रही है। नई दरें प्रति तीन वर्ष में बढ़ाये जाने की मांग करते हुए कहा कि तहसील स्वार क्षेत्र में एक नगर पालिका तथा दो नगर पंचायतें हैं, जिनमें कुल 10 ग्राम शामिल हैं।
वर्तमान प्रचलित सूची के कॉलम 11 आदि के अनुसार कृषि भूमि का बैनामा किया जाना अत्यधिक मूल्य वृद्धि की वजह से कठिन है। यह भी कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायत में आने वाले राजस्व ग्रामों की मूल्यांकन सूची का कॉलम नंबर 11 निरस्त किया जाना जरूरी है। क्षेत्र में कोसी व पीलाखार नदी क्षेत्रों में दोगुना से दस गुना तक निर्धारित है जिसे कम करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने के दौरान सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी सहित अनेक वकील शामिल रहे।