{"_id":"6924c9b40415f15396005276","slug":"lalkuan-moradabad-passenger-one-hour-and-jammu-tawi-five-hours-late-rampur-news-c-282-1-rmp1001-158578-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर एक व जम्मूतवी पांच घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर एक व जम्मूतवी पांच घंटे लेट
Tue, 25 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। धुंध और कोहरे की वजह से ट्रेनें अब बेपटरी हो गई है। खासकर लालकुआं-मुरादाबाद पैसेेंजर एक घंटा 10 मिनट और जम्मूतवी पूरे पांच घंटे देरी से पहुंची है। घंटों स्टेशन पर यात्रियों का समय इंतजार में बीता। लोगों ने कई घंटे स्टेशन पर समय बिताया। इस बीच कई बार लोग पूछताछ कक्ष में भी जानकारी के लिए पहुंचे। देर शाम तक डाउन गाड़ियां भी देरी से चली।
रामपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्री इंतजार करते देखे गए। सोमवार को अप और डाउन की दोनों ट्रेनें कई घंटे प्रभावित रही है। कोहरा अभी सही से शुरू नहीं हुआ है और नियमित ट्रेनों का समय गड़बड़ाने लगा है। सुबह अगर ट्रेनों की बात करें तो इसमें लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर जिसका निर्धारित समय 10 : 30 बजे का है, जबकि यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर 11 : 40 तक पहुंची। यानी यह ट्रेन एक घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंची है। यही नहीं अप ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से पीछे रहीं।
इसमें जम्मूतवी की बात करें तो यह ट्रेन शाम 6 : 18 पर पहुंच जाती है, जबकि यह ट्रेन 11 : 30 बजे तक पहुंची है। यानी यह ट्रेन पांच घंटे 12 मिनट की देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची है।
विज्ञापन
इसके अलावा शाम को रामपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने वाली योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का समय 7 : 52 बजे का है, यह ट्रेन 8 : 50 बजे तक पहुंची है। यानी यह ट्रेन 58 मिनट की देरी से रामपुर पहुंची है।
यही नहीं पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस शाम 4 :55 बजे रामपुर पहुंचने का समय है जबकि यह ट्रेन 6 : 51 बजे पहुंची है। यह ट्रेन एक घंटा 50 मिनट की देरी से रामपुर पहुंची है। इसके अलावा मेरठ सिटी 52 मिनट देरी से रामपुर प्लेटफार्म पर पहुंची है। इस बीच यात्री काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करते और ठिठुरते दिखाई दिए।