फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lack of workers in oxygen plant

जिले में ऑक्सीजन प्लांट तो बन गए लेकिन, संचालन के लिए तकनीकी कर्मियों का टोटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
lack of workers in oxygen plant
रामपुर। कोरोना की दूसरी लहर में बेड और ऑक्सीजन की सबसे अधिक किल्लत सामने आई थी। ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए तो मारामारी मच गई थी। ऐसे में जिले में तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता के संसाधन तो बढ़ाए गए लेकिन, मानव संसाधन की कमी के चलते इनका संचालन कहीं बंद पड़ा है तो कहीं कम कर्मियों के सहारे ही चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर मची मारामारी के चलते जिले में ऑक्सीजन उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम हुआ है। दूसरी लहर के बाद जिले में जिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का एक, बिलासपुर सीएचसी में तीन सौ एलपीएम क्षमता का एक और जिला महिला अस्पताल में पांच सौ एलपीएम क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जिसमें महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अभी चल रहा है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर से लेकर जंबो डी टाइप और बी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

लेकिन, ये सब मानव संसाधन की कमी के चलते पूरी तरह से क्रियाशील नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगर अभी कोरोना की तीसरी लहर आती है तो सबसे पहले मानव संसाधन पूरे करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिला अस्पताल का डेढ़ सौ एलपीएम क्षमता का पुराना ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है तो बिलासपुर सीएचसी का 300 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट उसके संचालन के लिए तकनीकी कर्मियों की तैनाती न होने के कारण बंद पड़ा है। वहीं महिला अस्पताल में अभी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिला अस्पताल के नए एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए भी चार कर्मियों की जरूरत है लेकिन, मौजूदा समय में दो कर्मी ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed