{"_id":"6a946ba9a87492b1fd0779aa","slug":"culvert-collapses-on-chikti-ramnagar-ladaura-road-officials-remain-unconcerned-rampur-news-c-282-1-rmp1023-178980-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चिकटी रामनगर-लदौरा मार्ग पर पुलिया टूटी... जिम्मेदारों की नींद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चिकटी रामनगर-लदौरा मार्ग पर पुलिया टूटी... जिम्मेदारों की नींद नहीं
Sun, 30 Aug 2026 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
चिकटी रामनगर गांव के बीच पुलिया टूटने के बाद सड़क पर बहते पानी से गुजरते लोग: संवाद
रामपुर। सदर क्षेत्र के चिकटी रामनगर-लदौरा मार्ग पर करीब पांच साल पहले बनी पुलिया शनिवार की रात जवाब दे गई। करीब एक साल पहले पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद से ग्रामीण लगातार मरम्मतीकरण की मांग करते रहे लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। अब पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 10 गांवों की 15 हजार से अधिक आबादी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जिला पंचायत की ओर से पांच साल पहले बनी पुलिया जर्जर हालत में थी। करीब एक साल से इसे दुरुस्त कराने की मांग की जा रही थी लेकिन जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। बीते रोज बारिश के दौरान तेज बहाव से पुलिया और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। फिर देखते ही देखते सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया और पुलिया के पास गहरा गड्ढा बन गया। मौजूदा स्थिति में छोटे-बड़े वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए रास्ते से आवागमन बंद कर दिया गया है।
संपर्क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे नारायणपुर, फैजनगर, लदौरा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। खासताैर पर स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें मुख्य मार्ग पर जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराने और सड़क के गहरे गड्ढे को ठीक कराने की मांग की है। माना जा रहा है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं कराया गया तो बारिश में स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की जुबानी ...
पुलिया टूटने के बाद रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बच्चों और बुजुर्गों को इस रास्ते से निकालना मुश्किल है। अगर पहले सुध ली गई होती तो यह स्थिति नहीं होती। जल्द पुलिया का निर्माण होना चाहिए।
....इल्यास, ग्रामीण
मुख्य मार्ग बंद होने से बाजार और अन्य जरूरी काम के लिए दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है।
...समीर, ग्रामीण
खेतों तक पहुंचने के लिए यही रास्ता सबसे सुविधाजनक था। पुलिया टूटने से ट्रैक्टर और अन्य वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। फसल और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
...राकेश कुमार, क्षेत्रीय किसान
पुलिया काफी समय से कमजोर थी। इस संबंध में पहले शिकायत भी की गई थी। अब इसका हिस्सा टूटने के बाद गहरा गड्ढा बन गया है। रात में यहां से निकलना बेहद खतरनाक है। प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार किए बिना जल्द पुलिया का निर्माण कराना चाहिए।
सुनील यादव, ग्रामीण
- मामले की शिकायत मिली है। संबंधित विभाग के जरिये पुलिया को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
हर्षवर्धन, एसडीएम सदर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मामला अभी जानकारी में नहीं आया है। इसको दिखवाया जा रहा है। जिला पंचायत इस पुलिया को दुरुस्त कराएगा। -ख्याली राम लोधी,
जिला पंचायत अध्यक्ष