फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   labour suicide

सिविल लाइंस क्षेत्र में फंदे पर झूला मजदूर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
labour suicide
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मजदूर पंखे के कुंडे से लटकता शव मिला। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम(22) अपने भाई के ही साथ मजदूरी करता था। शिवम के भाई अंकित टाइल्स लगाने का काम करता है। अंकित के अनुसार शिवम घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। जिस पर अंकित शनिवार की सुबह शिवम को उठाकर काम के लिए जाने की बात कह कर नीचे आया था। काफी देर तक शिवम के नीचे न आने पर जब अंकित ने ऊपर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। शिवम ओढ़ने वाली चादर का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से झूला था। यह देख अंकित की चीख निकल गईं। चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। बाद में सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, इस मामले में शिवम के भाई अंकित ने बताया कि शिवम के पास से किसी तरीके का कोई सुसाइड नोट या कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है। इसको लेकर परिजन भी चिंतित हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि परिजनों ने किसी तरीके का आरोप नहीं लगाया है। इसके साथ ही मृतक के पास से कोई नोट या अन्य चीज नहीं मिली है जिसमें हत्या या आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने आ रही हो। शिवम ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed