फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kunwar Basit Ali reaches Rampur after being appointed as BJP Minority wing UP chief

रामपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बोले- पार्टी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा

Mon, 19 Jul 2021 02:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Jul 2021 02:30 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुंवर बासित अली रामपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष रणनीति बना रहा है। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कमेटी गठित की जाएंगी। अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Kunwar Basit Ali reaches Rampur after being appointed as BJP Minority wing UP chief
कुंवर बासित अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर आए कुंवर बासित अली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोर्चे की आगामी रणनीतियों व कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम में कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष रणनीति बना रहा है। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कमेटी गठित की जाएंगी। अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन


मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर-घर तक पहुंचकर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उन योजनाओं की जानकारी देगी और बताएंगे कि किस प्रकार योगी सरकार ने उनके लिए काम किया है। हमें उम्मीद है अगर सही तरीके से चीजों को पेश किया जाएगा तो वैचारिक बदलाव आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बहुसंख्यक समुदाय के भीतर भी अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर जो गलतफहमी है, उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। जिससे समाज के दोनों बड़े धड़े मिलकर राष्ट्र निर्माण में सहायता दे सकें।


कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उपहार स्वरूप रामपुरी चाकू भेंट किए। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री हाजी जहीर अहमद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज, जिलाध्यक्ष वसीम खान, मोहम्मद शाकिर अली, शाह आलम, डॉ. यामीन, डॉ. तनवीर अहमद, बाकर खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed