फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kolkata Kings beat Chennai Stars by nine wickets

Rampur News: कोलकाता किंग्स ने चेन्नई स्टार्स को नाै विकेट से हराया

Tue, 19 Nov 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Kings beat Chennai Stars by nine wickets
रामपुर। बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मिनी आईपीएल सीजन-4 में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में कोलकाता किंग्स ने चेन्नई स्टार्स को नाै विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में पंजाब लायंस ने देहली स्ट्राइकर्स को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई स्टार्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विपिन कुमार ने 57 गेंद पर 48 रन की शानदार पारी खेली। जबकि सिद्धार्थ ने 39 रन की पारी खेली। कोलकाता किंग्स के गेंदबाज उस्मान ख्वाजा ने दो व विशाल ने एक और पप्पू ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता किंग्स की टीम ने 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 80 रन व शानिब ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मैच में पंजाब लायंस ने देहली स्ट्राइकर्स को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें जैन ने 35, गगन विर्क ने 29 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब लायंस की टीम ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें बल्लेबाज गौरव यादव ने 50 व वकील अली ने 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed