फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kishor beaten in suspicion of thieft

किशोर काे लैपटाप चोरी के शक में सिर मुड़ाकर घुमाया

Wed, 14 Dec 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में कुछ लोगों ने एक किशोर को लैपटॉप चोरी करने के शक में घर से बुलाकर पीटा और सिर मुड़ाकर  सड़क पर घुमाया। सिर मुड़ाने का परिजनों ने विरोध भी किया लेकिन उन्हें भी धमकाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आधार कार्ड बनाने वाली संस्था के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की रफत कालोनी निवासी 17 वर्षीय लड़का पास में ही बने एक मैरिज हाल में काम करता हैं। वहीं पर एक दुुुकान में हार्दिक आहूजा एक संस्था के नाम से आधार कार्ड बनाने का काम करता है। हार्दिक का सोमवार रात को वहां से लैपटाप चोरी हो गया था। शक  था कि किशोरी उसका लैपटाप चोरी कर ले गया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि हार्दिक अपने साथियों के साथ दोपहर के समय किशोर के घर गया। घर से बुलाकर ले आए और उसे मैरिज हाल में बंधक बनाकर पिटाई की। उसके सिर के बाल मुड़ा दिए, फिर सड़क पर घुमाया। जैसे ही परिवार के लोगों को पता चला, वो भी पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। धमकाने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हार्दिक और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने किशोर की डाक्टरी कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से आई तहरीर के आधार पर हार्दिक आहूजा सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी आरपी पांडे का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed