फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kill lady

दहेज न मिलने पर मार डाला 

Sun, 24 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
kill lady
मृतक महिला सीमा

विज्ञापन
 दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसे देख ससुराली मौके से भाग गए। मृतका के भाई ने कोतवाली में पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
तहसील क्षेत्र के गांव चुन्नावाला रायपुर निवासी अमजद खां की शादी दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड के काशीपुर थाना आईटीआई के कचनाल गोसाईं निवासी मोहम्मद उमर की बेटी सीमा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। कुछ माह पूर्व महिला अपने मायके चली गई। एक माह पहले वार्ता होने के बाद विवाहिता के परिजनों ने समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो कि बेटी के गले में रस्सी के फंदे के निशान थे। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख कर ससुराली मौके से खिसक लिये। सूचना मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के भाई नाहिद ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed