{"_id":"571bd06a4f1c1ba06e8b65d7","slug":"kill-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मृतक महिला सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसे देख ससुराली मौके से भाग गए। मृतका के भाई ने कोतवाली में पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र के गांव चुन्नावाला रायपुर निवासी अमजद खां की शादी दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड के काशीपुर थाना आईटीआई के कचनाल गोसाईं निवासी मोहम्मद उमर की बेटी सीमा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। कुछ माह पूर्व महिला अपने मायके चली गई। एक माह पहले वार्ता होने के बाद विवाहिता के परिजनों ने समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया।
आरोप है कि उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो कि बेटी के गले में रस्सी के फंदे के निशान थे। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख कर ससुराली मौके से खिसक लिये। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के भाई नाहिद ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।