फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kidnapped on the pretext of teaching Fateha, found in Delhi

Rampur News: फातेहा पढ़ाने के बहाने किशोर को किया अगवा, दिल्ली में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped on the pretext of teaching Fateha, found in Delhi
रामपुर। केमरी के मोहल्ला गौढ़ी निवासी शफीक अहमद का पुत्र अब्दुल्ला (13) रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले से ही गायब हो गया। रविवार रात में वह दिल्ली में मिला। अब्दुल्ला ने बताया कि फातेहा पढ़ाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया था। परिजन उसे लेने दिल्ली रवाना हो गए। केमरी के मोहल्ला गौढ़ी निवासी शफीक अहमद ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका पुत्र अब्दुल्ला क्षेत्र के ही मदरसा दारुल उलूम जामिया रिजबिया में कुरान हिब्ज कर रहा है। बताया कि रविवार को करीब 10 बजे वह मोहल्ले में ही खेलने के लिए निकला था। रात तक जब नहीं लौटा तब वे पुलिस को सूचना देने जा रहे थे। तभी उनके बेटे का फोन आया और उसने बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ा है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला ने अपने पिता को फोन पर बताया कि रविवार सुबह वह चौराहे पर खड़ा था। तभी एक बाइक सवार आया और कहा उसने नई कार खरीदी है, जिसकी फातेहा पढ़ानी है। इस पर वह उसके साथ चला गया। युवक ने अब्दुल्ला को कार में बैठाया, जिसमें पहले से ही कुछ लोग बैठे थे। इसके बाद जैसे ही कार चली एक आदमी ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तब वह नई दिल्ली स्टेशन के पास जंगल में पड़ा था। उसके साथ एक और लड़का था, जो मुरादाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला ने बताया कि होश आने पर वह एक और लड़के के साथ नई दिल्ली स्टेशन आ गया। दोनों को रोता देखकर दिलीप नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया। तब दोनों ने उसे पूरी बता बताई। इसके बाद दिलीप ने ही दोनों किशोरों के घर वालों को सूचना दी और उनकी बात भी कराई। इसके बाद दोनों को नई दिल्ली रेलवे पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। बेटे के दिल्ली में होने की जानकारी होने पर शफीक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शफीक ने दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अपने भांजे एजाज अहमद को फोन किया और अब्दुल्ला को चौकी से घर ले जाने को कहा। इसके बाद शफीक का भांजा चौकी पहुंचकर अब्दुल्ला को अपने साथ ले गया। शफीक ने बताया कि दूसरे किशोर के परिजन भी उसे अपने साथ ले गए थे। शफीक ने कहा कि उनका बेटे मिल गया है। इसलिए वह कोई कानूनी कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed