फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Keshav Prasad Maurya said Criminals should be in jail not in assembly Azam Khan will lose from Rampur

अखिलेश और आजम पर बरसे केशव: कहा- जिसके कारण यूपी दंगे की आग में सुलगा, आज वो जेल में मिमिया रहा

Mon, 07 Feb 2022 06:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में फर्जी मुकदमे होते थे। अब असली होते हैं। जब असली मुकदमे हो रहे हैं तो वो आंसू बहा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद समेत कहीं पर भी किसी गुंडे ने भाजपा सरकार में सिर उठाने का काम नहीं किया है। 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said Criminals should be in jail not in assembly Azam Khan will lose from Rampur
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजम और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से विकास के नाम पर वोट मांगे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपराधियों की जगह विधानसभा में नहीं बल्कि जेल में होना चाहिए।

विज्ञापन


निर्धारित समय से करीब पौने चार घंटे देरी से दोपहर करीब 3: 36 बजे पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने शाहबाद के रामलीला मैदान और उसके बाद शाम करीब सवा चार बजे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के रठौंडा में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद समेत कहीं पर भी किसी गुंडे ने भाजपा सरकार में सिर उठाने का काम नहीं किया है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में दंगे की आग में सुलगता रहा आज वो जेल में पड़ा मिमिया रहा है।
विज्ञापन


 

समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं

कहा कि रोजाना बयान देखता रहता हूं, वो कहते हैं कि बकरी नहीं चुराई है, उन्होंने भैंस नहीं चुराई है। जब सपा की सरकार थी तो लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर आजम खां की भैंस को खोजने में ही पुलिस लगी रहती थी। कहा कि सपा सरकार में फर्जी मुकदमे होते थे अब असली होते हैं। जब असली मुकदमे हो रहे हैं तो आंसू बहा रहे हैं। इन सब बातों में उनका इशारा आजम खां की ओर रहा। कहा  कि ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरीलाल हसीन सपने देख रहे हैं, कि यूपी में चार सौ सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन

अपराधी अधिकतर समाजवादी पार्टी का चोला पहनकर ही रहता है

सवालिया लहजे में कहा कि क्या रामपुर में भी क्या चार सीट जीत सकते हैं। जब रामपुर नहीं जीत सकते, मैनपुरी-इटावा नहीं जीत सकते तो पिछले चुनाव की संख्या भी पार नहीं कर सकते। भाजपा में ही सुरक्षा की गारंटी है सपा में नहीं। अपराधी अधिकतर समाजवादी पार्टी का चोला पहनकर ही रहता है।

विज्ञापन

केशव ने विकास के नाम पर वोट मांगे
उन्होंने दोनों सभा स्थलों पर भाजपा सरकार के कार्य व उपलब्धियां गिनाईं और विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी की जरुरत होती है जो कि कमल पर आती हैं, साइकिल या हाथी पर नहीं। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने रठौंडा मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इसके बाद उनका रामपुर में कार्यक्रम था लेकिन, उन्होंने रठौंडा हेलीपैड से ही रामपुर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और यहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed