फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient

Kartoos Kand: कोर्ट की तल्ख टिप्पणी...निजी लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला, नरमी नहीं बरत सकते

Sat, 14 Oct 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

रामपुर कारतूस कांड के सभी दोषियों को दस साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषियों पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ और सिर्फ लाभ कमाने के मकसद से संगठित अपराध को अंजाम दिया। मामले में मुख्य आरोपी दरोगा यशोदानंदन की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर में सजा सुनाए जाने से पहले कोर्ट जाते कारतूस कांड के दोषी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर की विशेष अदालत ने नक्सलियों को कारतूस बेचने वाले बीस जवानों समेत 24 दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इनमें 16 पुलिसकर्मी, पीएसी के दो जवान, सीआरपीएफ के दो हवलदार और चार आम नागरिक हैं। जबकि, मुख्य आरोपी पीएसी के रिटायर्ड दरोगा यशोदानंदन की मौत हो चुकी है। विशेष जज विजय कुमार द्वितीय की अदालत ने शुक्रवार को दोषियों को सजा सुनाई।

विज्ञापन

Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर में कोर्ट से बाहर आते कारतूस कांड के दोषी - फोटो : संवाद

इस दौरान सभी दोषी कोर्ट में मौजूद रहे। सीआरपीएफ के दोनों हवलदारों विनोद व विनेश को आर्म्स एक्ट में सात साल की कैद और 10-10 हजार रुपये के अतिरिक्त जुर्माने की सजा सुनाई गई। इनकी सजाएं एक साथ चलेंगी। सजा सुनाते वक्त कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, दोषियों ने निजी लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा तक को खतरे में डाल दिया। इस सांठगांठ में चार नागरिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर स्थित सीआरपीएफ सेंटर - फोटो : संवाद

दोषियों पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ और सिर्फ लाभ कमाने के मकसद से संगठित अपराध को अंजाम दिया। इनका नेटवर्क यूपी के विभिन्न जिलों में फैला था। दोषी सैन्यबल से थे, इसलिए नरमी के हकदार नहीं हैं। उन्हें कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को वापस जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के 20 कर्मियों के साथ चार अन्य को दोषी करार दिया गया था। 

विज्ञापन

Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर कारतूस कांड के दोषियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया - फोटो : संवाद

अब भी सेवा में हैं 14 पुलिसकर्मी 

 कोर्ट ने जिन पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है, उनमें से 14 अभी नौकरी में हैं। सजायाफ्ता 24 लोगों में से सीआरपीएफ के दोनों हवलदार व चार पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा, इसमें चार नागरिक भी हैं, जो कारतूस की आपूर्ति करने का काम करते थे।

Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर के कारतूस कांड के दोषियों को जेल ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

एसटीएफ के अफसरों ने ग्राहक बनकर दबोचा

कारतूस कांड में सजा पाने वाले नाथीराम सैनी को पकड़ने के लिए एसटीएफ अफसरों ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया था। पुलिस अकादमी के आर्मोरर नाथीराम को जिस सौदागर को कारतूसों की सप्लाई देनी थी, एसटीएफ ने उसे रामपुर में दबोच लिया था। उस सौदागर ने  अफसरों को कोड नंबर बताया था। जब अफसरों ने वही कोड नंबर नाथीराम को बताया, तो उसने 400 कारतूसों से भरा बैग उन्हें थमा दिया था।

Kartoos Kand: Court harsh remarks..National security is endangered for personal gain, cannot be lenient
रामपुर का जिला एवं सत्र न्यायालय - फोटो : संवाद

13 साल बाद फैसला...सजा सुनते ही फफक पड़े वर्दीधारी

वर्दीधारियों ने किस तरह आयुध भंडार के साथ ही मालखानों में सेंधमारी कर कारतूस और हथियारों का घोटाला किया, इसकी पूरी कहानी 85 पेज के कोर्ट के फैसले में दी गई है। 13 साल पुराने इस केस में नौ गवाह बनाए गए थे। कोर्ट ने जैसे ही सजा का एलान किया, सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार समेत ज्यादातर दोषी फफक पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed