फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kanwar Yatra: Repair of temple roads started

कांवड़ यात्रा : मंदिरों के रास्तों की शुरू हुई मरम्मत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Repair of temple roads started
रामपुर। सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ लाएंगे और मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। डीएम के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्गों के साथ मंदिरों को जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। साथ ही नगर पालिका साफ-सफाई और बिजली विभाग तारों को ठीक करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

सावन के सोमवार को प्रसिद्ध भमरौआ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए दूर-दूूर से लोग आते हैं। इसके साथ रठौंडा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, आवास विकास मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। यहां पर आने वाले सैकड़ों भक्तों की सुरक्षा के साथ सुविधा देने के लिए प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

शहर में बिजली विभाग की ओर से मंदिरों के आसपास ढीले ताराें को व्यवस्थित कराया जा रहा है, जबकि सिविल लाइंस और मुरादाबाद रोड से निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित निकालने के लिए जंग खाए खंभों को पॉलीथिन से लपेटा जा रहा है और ताराें को ऊंचाई पर बांधने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने मंदिरों को चिह्नित कर लिया है। इन मंदिरों में सावन के सोमवार के एक दिन पहले चूना छिड़काव किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और साज-सज्जा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने अधीनस्थों को पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा है, जहां भी हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगी हैं, उनको भी दुरुस्त कराने को कहा गया है। शहर में कांवड़ियों को पेयजल के लिए न भटकना पड़े इसके लिए बड़े मंदिरों में पानी के टैंकर रखवाए जाएंगे।

--------------------------
भमरौआ मंदिर मार्ग किया जा रहा दुरुस्त
भमरौआ मंदिर के रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है। सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसको देखते हुए रास्ते को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने पांच किमी. लंबे मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। पैसा मिलते ही सड़क का पुनर्निमाण किया जाएगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed