फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kabbdi

कबड्डी में उत्तराखंड और पंजाब की टीमें रहीं विजयी

Mon, 21 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/रामपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मीरीपीरी खालसा एकेडमी नबाबगंज में आयोजित इंटरनेशल कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में मीरीपीरी स्पोर्ट्स क्लब उत्तराखंड ने पंजाब को पराजित करके ट्राफी जीत ली। वहीं, लड़कियों में जगतपुरा की टीम ने पंजाब के ही गुरदासपुर की टीम को हराकर जीत हासिल की।

रविवार को विद्यालय मैदान में आयोजित इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया। 68 किलो वर्ग कबड्डी का मुकाबला मीरीपीरी स्पोर्ट्स क्लब उत्तराखंड और मीरी पीरी एकेडमी गहलुइया के बीच हुआ, जिसमें उत्तराखंड की टीम विजयी रही। पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल गुरु तेगबहादुर महा सिंह क्लब और मीरीपीरी स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ, जिसमें मीरीपीरी की टीम विजयी घोषित हुई।
विज्ञापन



दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला नानकसर गुरदासपुर पंजाब व हरियाणा की टीम के बीच हुआ, जिसमें गुरदासपुर की टीम ने जीत हासिल कर ली। फाइनल मीरीपीरी स्पोटर्स क्लब व पंजाब के बीच हुआ, जिसमें मीरीपीरी विजयी रही। लड़कियों का फाइनल पंजाब के जगतपुरा व गुरदासपुर के बीच हुआ, जिसमें जगतपुरा की टीम विजयी रही। महिलाओं की मटका दौड़ में सुखप्रीत कौर, रानी, गुरमीत कौर ने  पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुजुर्गों की कबड्डी में पंजाब की टीम विजयी रही। रेफरी बलविंद्र सिंह व हरजीत सिंह रहे। प्रबंधक समिति व दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह, प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन आदि ने विजयी टीमों को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed