फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   JWELLERS SELS RANG AND GULAL

ज्वैलर्स ने चंदा करके बेचा रंग और गुलाल 

Tue, 22 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
JWELLERS SELS RANG AND GULAL
रामपुर में मंगलवार को सर्राफा बाजार में पिचकारी बेचते सर्राफा कारोबारी। अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। सर्राफा कारोबारियों ने चंदा लगाकर गुलाल, पिचकारी और गन्ने की दुकान लगाई। कारोबारियों ने साफ किया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। साहूकार सर्राफा कमेटी से जुड़े सर्राफा कारोबारियों ने मंगलवार को रंग, पिचकारी और गन्ना बेचकर विरोध जताया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि उनकी दुकानें बंद हैं, जिससे आर्थिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रंग, पिचकारी और गन्ना बेचकर परिवार पालेंगे। अध्यक्षता करते हुए मुकेश आर्य ने कहा कि सरकार को अभी तक सर्राफा कारोबारियों की परेशानी नजर नहीं आ रही है। जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी खत्म नहीं करती विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा और होली के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, राकेश मिश्रा, परितोष चांदीवाला, विनोद गप्पल, राकेश मिश्रा, अशेष अग्रवाल, कमल किशोर, देवेंद्र सिंह, रवि प्रकाश, प्रेम रस्तोगी, राजीव, गोविंद गुप्ता, विनीत अग्रवाल, आरिफ, शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed