फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   johar univercity football turnament

पहले दिन बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 06 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
johar univercity football turnament
मो. अली जौहर यूनिवर्सिटी में राज्यस्तरीय ओपन बालक फुटबाल प्रतियोगिता शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन नगर विकास मंत्री आजम खां ने किया। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। डीएफए बरेली, बरेली छात्रावास और बनारस छात्रावास ने शानदार जीत दर्ज की। चौथा और अंतिम मुकाबला जौहर विवि और डीएफए बरेली के बीच ड्रा रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने डीएफए बरेली और कुुमाऊं हीरोज क्लब बनारस के बीच हुए उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। डीएफए बरेली की टीम ने आशीष के शानदार खेल की बदौलत 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



मैच में आशीष ने 17वें, 57वें और 59वें मिनट में गोल दागे। दूसरा मैच बनारस और फैजाबाद छात्रावास के बीच खेला गया। इसमें बनारस छात्रावास की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। बनारस छात्रावास की ओर से अनवर अहमद, बादल और विष्णु ने एक-एक गोल किया। तीसरा मैच बरेली छात्रावास और डीएफए आगरा के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली छात्रावास ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की। बरेली छात्रावास की ओर से अब्दुल्ला, विवेक, आरिब और आसिफ अली ने एक-एक गोल किया। अंतिम मैच जौहर विवि और डीएफए बरेली की टीम के बीच हुआ। शुरुआती समय में डीएफए बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक और अविनाश की ओर से 12वें और 19वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली।


दूसरे हाफ में जौहर विवि के खुशनूद और सनी ने एक-एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। ये मैच ड्रा रहा। मैच में आब्जर्वर मून राबिन्सन खान और मैच रेफरी मनोज तिवारी, प्रकाश श्रीवास्तव, राशिद अली, मेहरूद्दीन, अमल कुंवर और जय चक्रवर्ती रहे।



मैच के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, नगर पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति मोहम्मद युनूस, प्रदीप, दानिश खां, जरीफ, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed