{"_id":"97b3ecb5e9602f211b0ce8ce096665ef","slug":"johar-univercity-football-turnament-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली ने जौहर विवि को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ने जौहर विवि को हराया
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को मेजबान जौहर यूनिवर्सिटी के हाथों निराशा हाथ लगी। बरेली छात्रावास की टीम ने जौहर विवि को 2-1 से पराजित कर दिया। आगरा ने बरेली को हराया। खेल विभाग और प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से ओपन स्टेट आमंत्रण बालक फुटबाल प्रतियोगिता इन दिनों जौहर विवि में कराई जा रही है।
दूसरे दिन के टूर्नामेंट की शुरुआत नगर विकास मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच डीएफए आगरा और डीएफए बरेली के मध्य खेला गया। डीएफए आगरा ने बरेली की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया। बरेली की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
दूसरा मुकाबला जौहर विवि रामपुर और बरेली छात्रावास के बीच खेला गया। जौहर विवि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला गोल दागा। इसके बाद बरेली छात्रावास की टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए लगातार दो गोल दागे। बरेली की टीम 2-1 से विजयी रही।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की ओर से हमीद ने पांचवें मिटन में और बरेली की ओर से मोहम्मद अरीब ने 13वें मिनट और रजतपाल ने 33वें मिनट में गोल दागे। तीसरा मुकाबला सैफई छात्रावास और डीएफए मुरादाबाद की टीम के बीच हुआ। ये मैच 1-1 के अंतर से बराबरी पर छूटा।
डीएफए मुरादाबाद की ओर से 34वें मिनट में मोहम्मद नईम ने गोल दागा और सैफई की ओर से अभिषेक थापा ने गोल दागा। चौथा मैच डीएफए बरेली और बरेली छात्रावास के बीच खेला गया। ये मैच बरेली छात्रावास ने एक गोल से जीत लिया। बरेली छात्रावास की ओर से अभिषेक सेन ने 20वें मिनट में गोल दागा।
प्रतियोगिता का पांचवां मैच सैफई छात्रावास और फैजाबाद के मध्य खेला गया। ये मैच 1-1 गोल की बराबरी से छूटा। सैफई की ओर से एक मात्र गोल शेख मोहम्मद अनस ने 14वें मिनट में किया गया। इस मौके पर आर्ब्जरवर मून राविनसन खां के निर्देशन में यह मैच खेले गए।
इसके साथ ही रैफरी की भूमिका मनोज तिवारी, प्रकाश श्रीवास्तव, राशिद अमद, मेहरुद्दीन खां, अमल कुंवर, जे चक्रवती ने निभाई। पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, जिला क्रीडाधिकारी केपी सिंह, दानिश खां,जरीप रजा, विवेक कुमार, तालिब मौजूद रहे। सोमवार को भी कई मुकाबले खेले जाएंगे।