{"_id":"5a2456d74f1c1b8e698bfa55","slug":"jhaanki-se-dikhayi-bhartiye-sanskirti-ki-jhalak","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकी से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में ग्रीन वुड स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में हिस्सा लेते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने अंब्रैला ड्रिल, बटरफ्लाई डांस, रिले रेस, जिमनास्टिक आदि में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के बाद स्कूल के नेहरू सदन, गांधी सदन, टैगोर सदन व सरोजनी सदन के छात्रों द्वारा ओपनिंग मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद कक्षा दो के तीन सौ बच्चों ने अंब्रैला ड्रिल और कक्षा तीन के तीन सौ बच्चों ने तितली नृत्य कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद कक्षा चार के बच्चों ने विविधता में एकता विषय पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की। जिसमें पंजाब, गुजरात, राजस्थान, गोवा आदि राज्यों की झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद जिम्नास्टिक में छात्रों ने करतब दिखाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम शिवसहाय अवस्थी, भूतपूर्व उच्च शिक्षा निदेशक नवेद बहार खान, स्कूल निदेशक शाहिद खान, समीना खान ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में शकील अहमद, सारा खान, उबैद खान, एहतेशाम अली, मुर्तजा अली, तुषार अग्रवाल, मंदीप सिंह, मुदित शर्मा, सुष्मिता आदित्य, आलोक कुमार, रितेश कुमार, विक्रांत गुप्ता मौजूद रहे।