फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jewelery stolen from the purse of a woman shopping in the market, commotion

Rampur News: बाजार में खरीदारी कर रही महिला के पर्स से जेवरात चोरी, हंगामा

Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from the purse of a woman shopping in the market, commotion
बिलासपुर (रामपुर)। मां के साथ बाजार में खरीदारी करने आई युवती के पर्स से जेवरात चोरी हो गए। जिस पर युवती ने पास में खड़ी एक महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रही दोनों महिलाओं को थाने ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ढाकी निवासी गुलजार सिंह की पत्नी पत्नी सुखविंदर कौर बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी बेटी कुलविंदर कौर के साथ नगर के पुरानी तहसील रोड पर एक दुकान से खरीदारी कर रही थीं। इस दौरान कुलविंदर कौर के पर्स में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए। पास में ही खड़ी एक महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए मां-बेटी हंगामा करने लगी। हंगामे के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है, जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed