फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jayaprada did not reach court, hearing on 5th

Rampur News: कोर्ट नहीं पहुंचीं जयाप्रदा, सुनवाई पांच को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jayaprada did not reach court, hearing on 5th
रामपुर। पूर्व सांसद जयप्रदा के खिलाफ दर्ज अचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनके कोर्ट न पहुंचने के कारण बयान नहीं हो सके। अब इस मामले में पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। पूर्व सांसद के खिलाफ स्वार थाने में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। बुधवार को जयाप्रदा के बयान होने थे, लेकिन उनके न पहुंचने के कारण बयान नहीं हो सके। जयाप्रदा के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन


---------------
गैंगस्टर एक्ट में एक को तीन साल की कैद

रामपुर। गैंगस्टर एक्ट मामले में कोर्ट ने दोषी को तीन साल की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सिविल लाइंस पुलिस ने कुछ समय पहले पनवड़िया निवासी परमेश्वरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी ,जिस पर इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने परमेश्वरी को तीन साल की कैद व दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन

----------------
बारावफात को लेकर कोर्ट में आज रहेगा अवकाश
रामपुर। बारावफात को लेकर कोर्ट में बृहस्पतिवार को अवकाश रहेगा। अब शुक्रवार को रोजाना की तरह काम होगा। जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed