फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   janmashtmi mahotsav

मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया.....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi mahotsav
रामपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में आधी रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। कहीं दही हांडी फोड़ी तो कहीं राधा कृष्ण के नृत्य ने श्रद्धालुओं को वशीभूत कर लिया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारों ने वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में श्री हरि रामलीला कमेटी की ओर से श्री हरि मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर समारोह का प्रारंभ किया। इसके बाद बदायूं के इस्लामनगर से आए दिनेश कुमार एंड पार्टी के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। गुब्बारे में राधा कृष्ण नृत्य, राधा कृष्ण संग फूलों की होली, हनुमान जी की झांकी की प्रस्तुति पर जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रात्रि 12 बजे पर आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। पंडित रामलखन मिश्रा, महेश जुनेजा, राकेश जुनेजा, अनिल अरोड़ा, सतीश चंद भाटिया, कश्मीर सिंह, पवन बांगा, जितेंद्र सिड़ाना, नवीन भाटिया, डिक्की आनंद, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। शक्तिपुरम स्थित श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। पीठाधीश्वर आचार्य डा. राधेश्याम वासंतेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना क। इसके बाद साधकों ने श्री राधा कृष्ण का गुणगान किया। इंद्रा कालोनी स्थित मंदिर में भी जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायक कलाकारों आशु बंसल और अमित बंसल ने आधी रात तक गुणगान किया। दही हांडी भी फोड़ी गई। आधी रात तक श्रद्घालु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। साईं बिहार में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चाह इंछाराम स्थित प्राचीन मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकार यश कुमार द्वारा भजन प्रस्तुति कर श्री कृष्ण जी के भजनों पर भक्त झूम उठे। मंदिर प्रांगण को झालर, गुब्बारों आदि से सजाया गया था। भक्तों ने अपने घर से लाए तरह-तरह के पकवान भगवान के चरणों में चढ़ाकर उनसे अपने परिवार की सुरक्षा का वरदान मांगा। आरती करके सभी भक्तों और माखन एवं मिश्री का भोग लगाकर सभी भक्तों में वितरण किया गया। महंत सुशील कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार अग्रवाल सर्राफ, शैलेंद्र अग्रवाल, कृष्ण अवतार अग्रवाल, कुमोद कुमार अग्रवाल, डॉक्टर उमंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. विभोर अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed