फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam onhiway

बाजारों में ही नहीं, हाईवे पर भी लगता है जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
jam onhiway
रामपुर। शहर के बाजारों में ही नहीं हाईवे पर जाम लगता है। हाईवे पर लगने वाले जाम को लेकर न पुलिस गंभीर है और न ही परिवहन विभाग। स्थिति यह है कि हाईवे पर पनवड़िया के पास दोनों किनारे पर ट्रक और टैंकर खड़े रहते हैं। इस वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना भी होती है।
विज्ञापन

बाजारों में लगने वाला जाम तो रामपुर की पहचान बन चुका है। पुराने शहर में स्थित शायद ही कोई बाजार होगा, जहां जाम की समस्या नहीं है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पा रहा है। बाजारों के साथ-साथ शहर में हाईवे पर जाम की स्थिति है। बरेली-मुरादाबाद हाईवे लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाया गया है। भारी वाहन रामपुर शहर में आए बिना ही बाहर से बाहर दुर्गनगला से पास निकल जाते हैं। शहर से होकर गुजरने वाले हाईवे पर दिन के समय सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। सिर्फ रोडवेज के बसों को शहर से अंदर के हाईवे से गुजरने की इजाजत दी जाती है। इसके बाद पनवड़िया के पास नो एंट्री भारी वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। पनवड़िया के पास हाईवे के दोनों किनारे ट्रक और ट्रैंकर खड़े रहते हैं। हाईवे के दोनों किनारे ट्रक और टैंकर खड़े रहने से जाम की स्थिति पैदा जाती है। रही-सही कसर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां पूरी कर देती हैं। पनवड़िया चौराहे से जजेज रोड जो बरेली गेट की ओर से निकलता है पर भी ट्रक और टैंकर खड़े रहते हैं। पुलिस और परिवहन के विभाग के अधिकारी इस समस्या की ओर से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed