{"_id":"64c969b8a26f7556d60988b9","slug":"jam-on-the-highway-continued-even-after-the-diversion-was-removed-rampur-news-c-282-1-rmp1003-2454-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डायवर्जन हटने के बाद भी हाईवे पर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डायवर्जन हटने के बाद भी हाईवे पर लगता रहा जाम
Wed, 02 Aug 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रूट डायवर्जन हटने के बाद मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सरपट दौड़े। बीच-बीच में वाहन अधिक होने से जाम की स्थिति बनी। लेकिन यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।
बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर कांवड़ की वजह से रूट डायवर्जन लागू रहता है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार तक बड़े वाहनों का आवागमन हाईवे पर बंद रहता है। हाईवे पर एक लेन से कांवड़िये और दूसरी लेन से कार, बाइक आदि छोटे वाहन गुजारे जाते हैं। रविवार रात को वाहनों की संख्या अधिक होेने से हाईवे पर कई बार जाम लगा था। सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों की भीड़ कम हुई तो दोपहर में तीन बजे के बाद हाईवे पर यातायात खोल दिया। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन दौड़ने लगे। मंगलवार दोपहर में जीरे प्वाइंट पर वाहनों के अधिक संख्या में आने से जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को हटा-बचाकर जाम खुलवाया। वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ। यातायात निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि वाहन अधिक संख्या में गुजरते हैं, इसलिए कभी-कभार जाम की स्थिति बन जाती है। हाईवे पर यातायात शुक्रवार रात आठ बजे तक खुला है।