फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam on dariyal-kasipur road

गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
jam on dariyal-kasipur road
दढ़ियाल (रामपुर)। गन्ने लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर काशीपुर मार्ग पर बीचों बीच पलट गई। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बिखरे गन्ने को दूसरी ट्रॉली में भरने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन निवासी सद्दाम खेत से ट्रॉली में गन्ना भरकर त्रिवेणी चीनी मिल तौलवाने जा रहे थे। रामपुर धम्मन-अकबराबाद के बीच बिजलीघर के पास दढ़ियाल- काशीपुर मार्ग अचानक ट्रॉली में भरा गन्ना पीछे खिसकने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हालाकि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नही आयी लेकिन ट्रॉली में भरा गन्ना मार्ग पर चारों तरफ बिखर गया। इससे मार्ग से वाहनों का गुजरना पूरी तरह से बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने के लिए जद्दोजहद में लग गई। काफी समय बाद पुलिस ने किसान से दूसरी ट्रॉली मंगवाई और मजदूरों से सड़क पर बिखरे गन्ने को उसमें भरवाया। जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग डेढ़ घंटे जाम की गिरफ्त में रहा। जाम के दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों ने कोसी बांध और जंगल के कच्चे रास्तो से निकलने का प्रयास किया लेकिन सामने से दूसरे वाहनों के आने से फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed