{"_id":"68e035159c38076e7201c0fd","slug":"it-is-important-to-avoid-unnecessary-protests-abdur-rahman-rampur-news-c-282-1-smbd1029-154983-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजूल धरना-प्रदर्शनों से बचना जरूरी: अब्दुर्रहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजूल धरना-प्रदर्शनों से बचना जरूरी: अब्दुर्रहमान
विज्ञापन
स्वार। जमीअत उलेमाए हिंद उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष हजरत मुफ्ती अब्दुर्रहमान (नौगावां सादात) ने कहा कि मुसलमानों को किसी भी काम को जोश-जोश या जज्बात में आकर नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिजूल धरना-प्रदर्शनों से बचना जरूरी है। मुल्क की जम्हूरियत हमें मजहबी जिंदगी जीने की पूरी इजाजत देती है, लेकिन अगर हम मुल्क या सरकार के खिलाफ कुछ करेंगे तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने यह बात मसवासी में मस्जिदे बिलाल कमेटी की ओर से आयोजित एक जलसे में कही। जलसे को मौलाना सगीर अहमद कासमी अमरोही ने संबोधित करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वह दीन की बातों को समझने के लिए उलमा के साथ अपना वक्त बिताएं। ऐसा करने से वह बहुत सी सामाजिक बुराइयों ओर मुसीबतों से बच सकते हैं।
मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को ऐसे सरपरस्त को छोड़ देना चाहिए जो गुमराही की तरफ ले जाते हों। मुल्क के संविधान में मजहब और शरीयत के मुताबिक जिंदगी जीने की आजादी दी गई है। इसलिए हमें अपनी जिंदगी शरीयत के साथ ही संविधान के दायरे में गुजारना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से कारी मोहम्मद अवस ने की। वहीं कारी मोहम्मद नादिर ने नात पेश किया। जलसे का संचालन मौलाना मोहम्मद सालिग कासमी ने किया। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।