फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Issue of stray animals raised in BKU panchayat

Rampur News: भाकियू की पंचायत में उठा छुट्टा पशुओं का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Issue of stray animals raised in BKU panchayat
रामपुर। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत ग्राम मुंडिया कलां में लखविंदर सिंह के आवास पर हुई। बैठक में छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठा। जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि नौ जनवरी को जनपद की सभी तहसीलों में संगठन की मासिक पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामपुर जिले में छुट्टा पशुओं का बोलबाला है जिनकी वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने की भी बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके संगठन द्वारा मुजफ्फरनगर में दो जनवरी से गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र चौधरी द्वारा निर्देश मिलने पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुजफ्फरनगर कूच करने की तैयारी को लेकर आह्वान किया। पंचायत में शकुंतला देवी, कमला देवी, मुन्ना लाल गंगवार ,प्रेम शंकर गंगवार, मदन लाल गंगवार, अबरार अंसारी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जिला संगठन मंत्री हरिशंकर यादव ने रविवार को ग्राम फाजलपुर में हुई एक बैठक में कहा कि नौ जनवरी को जिले की सभी तहसीलों में पंचायत होगी। तहसील बिलासपुर में भी मासिक पंचायत होगी और किसानों की मांगें नहीं मानीं गईं तो धरना अनिश्चितकालीन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed